स्कूल से सामग्री चुराने वाले तीन गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई

0
268

गोंदिया. दवनीवाड़ा थाने के तहत लक्ष्मीबाई टेंभरे हाईस्कूल रायपुर से सामग्री चुराने वाले तीन आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम बलमाटोला निवासी मनोज तेजु उईके (27), आशिक बिरटलाल बागडे (26) व रायपुर निवासी सुरज नामदेव नेवारे (30) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार रायपुर स्थित लक्ष्मीबाई टेंभरे हाईस्कूल का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने दो कैमरे, डीवीआर, 200 किलो चावल, गैस सिलेंडर, 3 जर्मन के गंज, 10 लीटर तेल, 10 किलो बटरा ऐसा कुल 15 लाख 100 रु. का माल चुरा लिया था. शिवटोला (तांडा) निवासी फिर्यादी प्रधानाध्यापक भुनेश्वर गेंदलाल बिसेन (46) की शिकायत पर दवनीवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. स्थानीय अपराध शाखा के टीम ने घटनास्थल पर भेंट देकर जांच कर रही थी. इसी बीच मिली गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपी मनोज उईके, आशिक बागडे व सुरज नेवारे को हिरासत में लिया. तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध कबुल किया. आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 हजार 100 रु. का माल जब्त किया गया. आरोपियों को दवनीवाड़ा पुलिस को सौंप दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here