बुजुर्ग महिला से आभूषण छीनने वाला गिरफ्तार

0
336

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के भिवखिडकी निवासी बुजुर्ग महिला के गले से सोने के आभूषण छीनने वाले आरोपी को नवेगांवबांध पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम महागांव निवासी पंकज नामदेव कालसर्पे (35) बताया गया है.

जानकारी के अनुसार, भिवखिड़की निवासी बुजुर्ग महिला फिर्यादी देविका केशव वासनिक (68) ने नवेगांवबांध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे मोटरसाइकिल पर ग्राम डव्वा गांव की सरहद में ले गया और उसके गले से मंगलसूत्र और सोने के गहने छीन लिए. शिकायत के आधार पर नवेगांवबांध पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पता चला कि महागांव निवासी पंकज नामदेव कालसर्पे ने उक्त बुजुर्ग महिला के गहने छीन लिए थे. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 3 ग्राम वजन के 44 सोने के मनी, जिनकी कीमत 15,000 रु. और 10,000 रु. किमत का 1 सोने का पदक ऐसा कुल 25,000 रु. का माल जब्त किया है. यह कार्रवाई नवेगांवबांध थाने के पुलिस निरीक्षक चाफले के मार्गदर्शन में हवलदार कैलास जुमनाके, सिपाही जितेंद्र कटरे, सिपाही गौरीशंकर कोरे व हवालदार शेख ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here