अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरण की मौत, रामजीटोला-मुंडीपार मार्ग की घटना

0
290

गोंदिया. आमगांव वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कट्टीपार बीट के आमगांव तहसील के रामजीटोला-मुंडीपार मार्ग पर सोमवार की सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरण की मौत हो गई.
ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी आमगांव क्षेत्र सहायक डी. के. अगडे व वनरक्षक आर.एस. गहाणे को दी. जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. घटना स्थल पर पंचनामा किया गया. इसके बाद मृत हिरण को सरकारी वाहन से आमगांव स्थित वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया. जिसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी जी.एस. राठौड़, क्षेत्र सहायक अधिकारी डी.के. आगाडे की उपस्थिति में सहायक आयुक्त डा. एस.बी. पटेल, पशुपालन विकास अधिकारी सचिन कोकडे के हस्ते मृत हिरण पर शवविच्छेदन किया गया. इसके बाद वन सर्वेक्षण कार्यालय परिसर में हिरण का अंतिम संस्कार किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here