मवेशी तस्करी करने वाले मुखिया सहित तीन आरोपियों को किया तड़ीपार, जिले में पहिली कार्रवाई

0
218

तीन माह के लिए गोंदिया, भंडारा, गड़चिरोली जिले से तड़ीपार
गोंदिया. जिले पहिली बार पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने नवेगांवबांध के तीन मवेशी तस्करों को तीन माह के लिए गोंदिया, भंडारा व गड़चिरोली जिले से तड़ीपार किया है. तड़ीपार आरोपियों का नाम नवेगांवबांध निवासी बिलाल अल्ताफ कुरेशी (21), दीपक तुलशीराम गायधने (22) व सुजीत त्रिलोकचंद तरजुले (40) बताया गया है.
गोंदिया जिले के नवेगांवबांध थाना क्षेत्र में रहने वाले आपराधिक गिरोह के मुखिया बिलाल अल्ताफ कुरैशी (21) और उसके गिरोह पर मवेशियों की हत्या, गोमांस बेचने, चोरी करने, शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर शोर मचाने, धमकी देने, मवेशियों को बूछड़खाने ले जाने सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनकी अवैध गतिविधियों ने नवेगांवबांध क्षेत्र में आम नागरिकों में दहशत पैदा कर दी और सार्वजनिक स्वास्थ्य, जीवन और संपत्ति के लिए खतरा पैदा कर दिया है. इसलिए आम लोग उनके खिलाफ खुलकर गवाही देने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं. उनके खिलाफ बार-बार कार्रवाई के बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया है. इसलिए नवेगांवबांध की पुलिस निरीक्षक योगिता चाफले ने गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरोली जिले की सीमाओं से उनके तड़ीपार के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया और इसे उपविभागीय पुलिस अधिकारी, देवरी के माध्यम से प्रस्तुत किया था. उपविभागीय पुलिस अधीक्षक विवेक पाटिल ने निर्धारित समय के भीतर उक्त तड़ीपार प्रस्ताव की प्रारंभिक जांच पूरी की और तड़ीपार प्राधिकरण तथा पुलिस अधीक्षक को गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरोली जिले की सीमा से उक्त तीन आपराधिक गिरोहों को तड़ीपार करने की सिफारिश की थी. पुलिस अधीक्षक ने मवेशी तस्करी करने वाले आरोपी बिलाल अल्ताफ कुरेशी, दीपक तुलशीराम गायधने व सुजीत त्रिलोकचंद तरजुले को तीन माह के लिए गोंदिया, भंडारा व गढ़चिरोली जिले से तड़ीपार कर दिया. तड़ीपार तीनों आरोपियों को बिना अनुमति के गोंदिया जिले में प्रवेश करना सख्त मना है.
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे, नवेगांवबांध की पुलिस निरीक्षक योगिता चाफले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, हवलदार प्रकाश गायधने, दुर्गेश तिवारी, भास्कर जमदाल, देवचंद सोनटक्के ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here