गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के कोयलारी में 13 जून की रात करीब 8 बजे अचानक घर में आग लगने से घर का सारा सामान और पूरा घर जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार कोयलारी गांव की प्रमिला दीनाराम उइके, बेटा विशाल उइके और बहन प्रेरणा उइके घर में रहकर मजदूरी कर अपना गुजारा करते है. वर्तमान में बारिश का मौसम शुरू हो गया है और घर जल जाने से उइके परिवार परेशानी में है. सरपंच, पटवारी, कोतवाल ने पंचनामा किया है. पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग नागरिकों ने की है.
कोयलारी में शॉर्ट सर्किट से घर जलकर खाक
RELATED ARTICLES






