नकली बीड़ी बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 3 लाख रु. का माल जब्त

0
408

गोंदिया. रामनगर पुलिस ने शहर के पुनाटोली तिलकवार्ड में स्थित फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते हुए गोला बीड़ी, मंगलौर देसाई बीड़ी, मनोहर बीड़ी, मंगलौर गणेश बीड़ी, भारत बीड़ी, कोंबड़ा छाप बीड़ी, साबड़े बीड़ी, मुर्गा छाप बीड़ी, 502 नंबर बीड़ी, बादशाही बीड़ी आदि के हजारों पैकेट लेबल, अन्य कच्चा माल व मशीनरी तथा बीड़ी सेंकने में इस्तेमाल तंदूर जाली और लाखों का तैयार बीड़ी पैकेट खाली रैपर, कच्चा माल, पैकिंग में इस्तेमाल मशीन बरामद कर जब्त कर लिया. यह कार्रवाई 17 जून की रात करीब 8 बजे की गई.
गोंदिया में बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट बीड़ी का निर्माण किया जाता है. यह नकली बीड़ी बनाने वाले कारखाना मालिक 28 प्रश. टैक्स भी सरकार को अदा नहीं करते. छत्तीसगढ़ के धमतरी में तैयार होने वाली प्रसिद्ध ब्रांडेड गोला बीड़ी कंपनी के पैकेट का रेट 170 रु. प्रति पूड़ा है लेकिन गोंदिया सहित आसपास के शहरी बाजारों में 135 से 160 रु. में हु-बहू तैयार की गई नकली बीड़ी बेची जा रही है. जिसके कारण ओरिजिनल गोला बीड़ी का बिकना कम हो गया है और कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है. इस बात की शिकायत रामनगर थाने में कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर प्रवीणकुमार कदम ने की. जिसके बाद शहर के पुनाटोली स्थित फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए साढ़े 3 लाख रु. का माल बरामद किया गया. इसके बाद इस बात की भी पुष्टि हो गई कि उनके गोला बीड़ी ब्रांड के नाम से नकली बीड़ी बनाने का कार्य यहां चल रहा है. फिर्यादी सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश भुरे की शिकायत पर पुनाटोली निवासी आरोपी मानिकलाल बोदलु पानतवने (56), आकाश मानिकलाल पानतवने (29), गोरेगांव तहसील के मोहगांव निवासी देवेंद्र तिलकचंद गजभिये (36 ) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here