गोंदिया. स्थानीय अपराध शाखा टीम ने मोटरसाइकिलों की चोरी कर उन्हें बेचने के इरादे से ग्राम कुरहाड़ी में घुम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 2 लाख 35 हजार रु. कीमत की चार मोटरसाइकिल जब्त की गई है. आरोपी का नाम हिरापुर निवासी सुनील रहांगडाले बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त पर थी. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि हिरापुर निवासी आरोपी सुनील रहांगडाले मोटरसाइकिल बेचने के इरादे से ग्राम कुरहाड़ी में घुम रहा है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने राजनांदगांव, हिवरा (गोंदिया), सालेकसा से चार मोटरसाइकिल चुराने का अपराध कबुल किया. उसके पास से 2 लाख 35 हजार रु. कीमत की चार मोटरसाइकिल जब्त की गई. आरोपी को सालेकसा पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, हवलदार विठ्ठलप्रसाद ठाकरे, हवलदार सुबोधकुमार बिसेन, इंद्रजित बिसेन, प्रकाश गायधने, दुर्गेश तिवारी, सिपाही हंसराज भांडारकर, छगन विठ्ठले, राम खंदारे ने की है.



