Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedशातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जब्त

शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जब्त

गोंदिया. स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने हिरापुर में चोरी मोटरसाइकिल बिक्री के इरादे से घुम रहे शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 60 हजार रु. कीमत की चोरी की दो मोटरसाइकिल जब्त की गई है. आरोपी का नाम हिरापुर निवासी सुनील रहांगडाले बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा की टीम रामनगर थाना क्षेत्र में गश्त पर थी. इसी दौरान गुप्त जानकारी मिली की हिरापुर निवासी आरोपी सुनील रहांगडाले चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए हिरापुर व गोरेगांव परिसर में घुम रहा है. उसे हिरापुर चौक से हिरासत में लिया गया. उसकी गहनता पूछताछ करने पर उसने मरारटोली बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी का अपराध कबुल किया. उसके पास से 60 हजार रु. कीमत की दो मोटरसाइकिल जब्त की गई. आरोपी को रामनगर पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, हवलदार गायधने, इंद्रजित बिसेन, सुबोध बिसेन, दुर्गेश तिवारी, सिपाही हंसराज भांडारकर, संतोष केदार, कुंभलवार ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments