Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedडाक विभाग में आईटी 2.0 प्रणाली का क्रियान्वयन, एक डिजिटल विकास की...

डाक विभाग में आईटी 2.0 प्रणाली का क्रियान्वयन, एक डिजिटल विकास की शुरुआत

गोंदिया. भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में सरकार ने बड़े बदलाव लाने का निर्णय लिया है. इसके लिए डाक विभाग में आईटी 2.0 कंप्यूटर प्रणाली लागू की जाएगी. इस प्रणाली के कारण डाक विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं सटीक, तीव्र और ग्राहक-उन्मुख होंगी.
उक्त आईटी 2.0 प्रणाली का क्रियान्वयन 4 अगस्त 2025 को नागपुर, गोंदिया और भंडारा जिलों के सभी डाकघरों में किया जाएगा. इसके लिए, डेटा ट्रांसफर एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो 2 अगस्त 2025 को पूरी की जाएगी. इस कारण, नागपुर, गोंदिया और भंडारा जिलों में डाक विभाग से संबंधित सभी कार्य 2 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे. सभी ग्राहकों को सूचित किया जाता है कि वे डाक विभाग से संबंधित अपने आवश्यक कार्य 1 अगस्त 2025 तक पूरे कर लें. डाक विभाग 2 अगस्त 2025 को ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है. लेकिन ये सभी प्रयास ग्राहकों के लाभ और उन्हें सटीक, तेज़ और ग्राहक-उन्मुख सेवा प्राप्त करने के लिए किए जा रहे हैं. सभी ग्राहक इस बात का ध्यान रखें, ऐसी जानकारी नागपुर ग्रामीण विभाग के वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्रीनिवास राव दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments