टाटा सुमो दुर्घटनाग्रस्त एक मृत, तीन घायल

0
271

गोंदिया. शनिवार की सुबह करीब 10 बजे के करीब टेकाटोला डंडारी से आ रही टाटा सुमो क्र. एम 35 – पी 36 93 में चालक सहित चार लोग सवार थे. जिसमें चालक सरोज सोहन कमरे (32) टेकाटोला निवासी मनोज मदन कमरे (25) रोहित श्यामलाल कमरे (18) व आर्यन श्यामलाल कमरे (15) सभी एक ही परिवार के टेकाटोला अपने गांव से लालघाटी होते हुए दरेकसा खाद खरीदीने के लिए आ रहे थे. घायलों ने बताया कि अचानक लालघाटी में वाहन का संतुलन बिगड़ गया जिससे गाड़ी घाट में बनी सुरक्षा दीवार को जबरदस्त टकरा गई. जिसमें चालक सरोज कमरे (32) की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जो ग्राम पंचायत दरेंकसा में रोजगार सेवक भी था.

इसकी खबर आग की तरह फैलते ही दरेकसा स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया. वहां पर पुलिस पाटिल लालचंद मचिया, टोयागोंदी के पुलिस पाटिल साहबदास बंबुले ने मदद कर घायलों को तथा मृतक को एम्बुलेंस से दरेकसा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जिनका इलाज डा. खांडेकर की देखरेख में चल रहा है तथा चिंता की कोई बात नहीं है ऐसी पुष्टि की तथा मृतक सरोज का शव पोस्टमार्टम के लिए सालेकसा ले जाया गया है. आगे की कार्रवाई सालेकासा पुलिस कर रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here