गोंदिया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा सड़क अर्जुनी स्थित तेजस्विनी लॉन में राष्ट्रवादी विचार मंथन बैठक व सत्कार समारोह का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में गोंदिया जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चुनाव में अध्यक्ष चुने जाने पर राकांपा सचिव राजेंद्र जैन, संचालक चुने जाने पर विधायक राजकुमार बडोले व युवा जिला अध्यक्ष केतन तुरकर का सत्कार किया गया.
इस अवसर पर विधायक राजकुमार बडोले ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सत्ता का उपयोग केवल अधिकार के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के कार्यों के लिए तथा जनता के मुद्दों पर दृढ़ता से खड़े होने के लिए किया जाए. उन्होंने पार्टी संगठन के सशक्तीकरण पर भी बल दिया और कहा कि संगठन के मजबूत होने पर ही विकास कार्यों का क्रियान्वयन संभव है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के माध्यम से हमारा निरंतर प्रयास जारी है और आगे भी रहेगा. राजेंद्र जैन ने बैंक प्रबंधन और संगठन की समृद्धि पर विचार प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया. जिला अध्यक्ष प्रेम रहांगडाले ने भी उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष राजलक्ष्मी तुरकर, युवक जिलाध्यक्ष केतन तुरकर, देवेंद्र चौबे, किशोर तरोणे, डी.यू. रहांगडाले, अविनाश काशिवार, तेजराम मडावी, वंदना डोंगरवार, सुधा रहांगडाले, शिवाजी गहाणे, आनंदकुमार अग्रवाल, शशिकला टेंभुर्णे, देवचंद तरोणे, शाहिस्ता शेख, दीक्षा भगत, कामिनी कोवे, रमेश चुरे, गजानन परशुरामकर, अजय लांजेवार, देवाजी बनकर आदि उपस्थित थे. प्रस्तावना अविनाश काशिवार ने रखी. संचालन रजनी गिरेपुंजे ने किया व आभार दिनेश कोरे ने माना.



