Saturday, April 25, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकई महिला कार्यकर्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल, गोंदिया शहर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस...

कई महिला कार्यकर्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल, गोंदिया शहर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की बैठक संपन्न

गोंदिया. गोंदिया शहर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक 7 अगस्त को राकांपा भवन, रेलटोली कार्यालय में आयोजित की गई. इस बैठक में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष प्रेमकुमार रहांगडाले, महिला जिला अध्यक्ष राजलक्ष्मी तुरकर और शहर महिला अध्यक्ष डा. माधुरी नासरे प्रमुख उपस्थित थीं. महिला सशक्तिकरण के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं, जिनमें लाडली बहन योजना, गुलाबी रिक्शा योजना और राज्य बस यात्रा में महिलाओं के लिए 50 प्रश. छूट शामिल है, की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने कहा कि हम महिला सशक्तिकरण और उनकी सर्वांगीण प्रगति के लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल के मार्गदर्शन में निरंतर कार्य करते रहेंगे. आगामी गोंदिया नगर परिषद चुनाव की पृष्ठभूमि में महिला संगठनों को मजबूत करने पर जोर दिया गया. शहर के प्रत्येक वार्ड में सदस्य बनाकर पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई.
इस अवसर पर गोंदिया शहर से संगीता गंगभोज, सुनीता कोहड़े, मनीषा गौतम, धनवंता गौतम, इम्तियाज खान, बिस्मिल्लाह शेख, लष्मी कोहड़े, सरोज कोहड़े, प्रमिला कुकडे, रेखा कोहड़े, विधा राउत, सावित्री येरपुढे, ललिता रोकड़े, योगिता माटे, कोमल इटकरे, राखी मानकर, निर्मला पाटिल, सरला मसके, , रूपकुमारी श्रीवास्तव, ज्योति यादव, वनिता अगड़े, रेखा पाटिल, रेखा अगड़े, सरला डोहके, सरोज दिप, बबिता दिप, प्रगति दिप, समीरा रामटेककर, कविता नागदेव, यास्मीन पठान , शीना पठान, फरजाना खान, दामिनी कुशमारे, ममता कुमार, भवानी दिप, हिना जनवरे, सोनू चिमोटे, ज्योति जनवारे, अंकिता जनवारे, निकिता जनवारे, गीता भालाधरे, सुनीता जामभुलकर, रश्मी भालाधरे, बसन्त गुप्ता, प्रीति बोरकर, उर्वशी मेश्राम, छाया मेश्राम, अनुरता ऊके, योगिता गजभिये, मीणा कावड़े, ज्योति गड़पाल, आशा मोरे, शालू खोब्रागडे, आँचल मेश्राम, किरण गनवीर, नंदा गभने , वैशाली मेश्राम, मिलका रामटेके, मनीषा मुजरिया, सपना तिवारी सहित महिलाएं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं. पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया और बधाई दी. इस अवसर पर राजेंद्र जैन, देवेंद्रनाथ चौबे, प्रेमकुमार रहांगडाले, नानू मुदलियार,राजलक्ष्मी तुरकर, माधुरी नासरे, कुन्दा दोनोडे, सविता मुदलियार, मालती कापसे, कुन्दा पंचबुधे, मोरेश्वरी बिसेन, आशा पाटिल, रुचिता चौहान, संगीता माटे, चेतना पराते, निर्मला मिश्रा, पायल भेलावे, पायल बग्गा, शर्मीला पाल, सुनीता धपाड़े, नीता डोहारे, मनीषा बोरकर, ज्योत्सना सहारे, मोनिका सोनवाने सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments