Saturday, April 25, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedचौपहिया वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर घायल, देवरी...

चौपहिया वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर घायल, देवरी तहसील के वड़ेगांव की घटना

गोंदिया. देवरी तहसील के वड़ेगांव में शुक्रवारकी रात करीब 8 बजे देवरी-आमगांव राज्य मार्ग पर हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तो एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक का आंभोरा निवासी प्रकाश लक्ष्मण सोनटक्के (35) बताया गया है. जबकि घायल युवक का नाम आंभोरा निवासी अमर मेश्राम (30) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, मृतक प्रकाश सोनटक्के और अमर मेश्राम दोनों युवक सुबह गांव से किसी काम से मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एक्यू 8452 से गोंदिया गए थे. गोंदिया में काम खत्म करने के बाद गांव लौटते समय देवरी-आमगांव मार्ग पर वडेगांव परिसर में घुमावदार रास्ते पर चौपहिया वाहन क्र. एमएच 47 -एयू 5276 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. मोटरसाइकिल पर सवार प्रकाश और अमर गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. दोनों युवकों को इलाज के लिए गोंदिया भेजा गया. लेकिन, प्रकाश सोनटक्के की रास्ते में ही मौत हो गई. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही देवरी पंचायत समिति की पूर्व सभापति अंबिका बंजार बिना किसी देरी के मदद के लिए दौड़ पड़ीं. उन्होंने दुर्घटना में घायल युवक के लिए देवरी ग्रामीण अस्पताल से एम्बुलेंस की मदद ली. लेकिन, देवरी ग्रामीण अस्पताल में एक एम्बुलेंस होने के बावजूद कोई चालक उपलब्ध नहीं था, उन्होंने एक निजी एम्बुलेंस की मदद ली और उन्हें गोंदिया भेजा गया. लेकिन, रास्ते में ही एक की मौत हो गई. अगर समय पर एम्बुलेंस मिल जाती, तो उस युवक की जान बचाई जा सकती थी, ऐसा पूर्व सभापति अंबिका बंजार ने कहा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments