नकली शराब अड्डे पर पुलिस का छापा, 8 लाख रु. का माल जब्त 

0
528

गोंदिया. गोरेगांव पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोरेगांव शहर के एक इलाके में नकली शराब तैयार कर बेची जा रही है. सूचना के आधार पर, पुलिस ने शुक्रवार शाम 7.30 बजे छापा मारा और विभिन्न कंपनियों की नकली शराब के साथ 8 लाख रु. का माल जब्त किया. इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने हेमंत पदमाकर को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव पुलिस ने शुक्रवार शाम गोरेगांव शहर में हेमंत पदमाकर के आवास पर छापा मारा और 8 लाख 48 हजार 994 रु. के कीमती सामान के साथ नकली शराब का जखीरा जब्त किया. पिछले कुछ दिनों से गोरेगांव शहर में नकली शराब तैयार कर गोरेगांव तहसील और अन्य तहसीलों में बेची जा रही थी. इस प्रकार की चर्चा तहसील में हो रही थी. शुक्रवार को गोरेगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और आरोपी के घर पर छापा मारा. इस छापेमारी में नकली शराब के बड़े जखीरे का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने लगभग लाखों रु. मूल्य की विभिन्न कंपनियों की शराब जब्त की. इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने हेमंत पदमाकर को हिरासत में ले लिया है. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक रामेश्वर पिंपरेवार के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक सुजित घोलप, पुलिस उपनिरीक्षक प्रीति लांडे, हवलदार बिजेंद्र बिसेन, अपराध शाखा के नागेश बोपचे, शेखर सोनवाने, हवलदार सुशील रामटेके, पुलिस नायक आम्रपाली, राधेश्याम लांजेवार, सुरेश रहांगडाले, सिपाही लिलाधर चुटे, सहायक फौजदार मुनेश्वर राऊत, हवलदार श्रीकांत धारगावे, चिरंजीव कुंभरे ने किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here