स्टार स्कूल द्वारा “स्टार ब्रेन चैलेंज” क्विज प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर

0
509

गोंदिया. स्टार स्कूल द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित स्टार ब्रेन चैलेंज क्विज प्रतियोगिता की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं. यह भव्य आयोजन 12 अगस्त को एनएमडी कॉलेज के ऑडिटोरियम में संपन्न होगा. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 120 टीमों ने भाग लिया है. छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें ज्ञान प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जा रही है. कक्षा 5 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के दोनों वर्गों में समान पुरस्कार राशि रखी गई है. प्रथम पुरस्कार ₹21,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹11,000 रु. रखा गया है.
यह संपूर्ण आयोजन स्कूल के डायरेक्टर श्री निखिल जैन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री गुणीशेट्टी राव, रौशनी चौरेसिया, रंजिता कुमारी और गज़ाला शेख सहित शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है. साथ ही, स्कूल की प्राचार्या एवं समन्वयक पूरी तत्परता से इसकी देखरेख कर रहे हैं. उत्साह और उमंग से भरे इस स्टार ब्रेन चैलेंज में ज्ञान, प्रतिभा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here