बाघ के हमले में गाय की मौत, मगरडोह के नागरिकों में दहशत

0
240

गोंदिया. देवरी तहसील के मगरडोह परिसर में शुक्रवार को सुबह करीब 7.30 बजे बाघ के हमले में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई. जिससे मगरडोह निवासी हेमराज पुनाराम सलामे को भारी नुकसान हुआ है. इस घटना से क्षेत्र के नागरिक दहशत में है.
जानकारी के अनुसार, मगरडोह के किसान हेमराज पुनाराम सलामे की गाय पर बाघ ने मगरडोह-पालांदूर मार्ग पर हमला कर दिया. इस हमले में गाय की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया. बाघ द्वारा गायों पर किए गए हमलों से मगरडोह क्षेत्र के ग्रामीण और किसान काफी भयभीत हैं. वे अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ का तुरंत बंदोबस्त करने की मांग की है. ग्रामीणों ने बाघ को पकड़कर या उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर किसानों के मन में पैदा हुए भय को दूर करने की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here