गोंदिया. स्थानीय गौशाला में श्री नंदलाल उत्सव सेवा समिति द्वारा बीमार गौमाताओं का उपचार किया गया. इस अवसर पर समिति की ओर से गौशाला को काऊ लिफ्टिंग मशीन व स्प्रे मशीन प्रदान की गई. समिति सदस्यों ने गौमाताओं के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं तथा फल और चारे का वितरण भी किया. समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इन प्रयासों से बीमार एवं घायल गौमाताओं का उपचार अब और अधिक सुरक्षित व सुगम होगा. साथ ही समिति ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी गौसेवा और संरक्षण के लिए निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा.
गौशाला में बीमार गौमाता का उपचार, समिति ने दी आधुनिक मशीनें व दवाइयां
RELATED ARTICLES






