Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorized15 वर्षीय नाबालिग ने 3 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

15 वर्षीय नाबालिग ने 3 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

गोंदिया. गोंदिया जिले के गोरेगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 15 साल के नाबालिग ने 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. मासूम के परिजनों ने गोरेगांव पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव थाना क्षेत्र के तुमसर में एक 15 वर्षिय नाबालिग लड़के ने एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है. यह घटना तब घटित हुई जब मासूम बच्ची के घर के सभी लोग अपने काम से बाहर गए हुए थे और 15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के माता-पिता घर पहुंचे और पीड़ित बच्ची आरोपी के घर पर ही थी. उसे घर लाया गया. जिसके बाद उसने हकिकत अपने दादी को बताई. इसकी जानकारी बच्ची के पिता को दी गई. जिसके बाद गोरेगांव पुलिस को बुलाया गया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आगे की जांच गोरेगांव पुलिस कर रही हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments