पुल से कंटेनर गिरा, बड़ा हादसा टला, राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 पर ग्राम बाम्हणी/खड़की की घटना

0
363

गोंदिया. नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 पर रायपुर से नागपुर जा रहा एक कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया. सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई. यह घटना मंगलवार, 26 अगस्त को सुबह लगभग 6 बजे सड़क अर्जुनी तहसील के ग्राम बाम्हनी/खडकी के क्षेत्र में पुल पर हुई. जहां देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई.
जानकारी के अनुसार, रायपुर होते हुए नागपुर की ओर जा रहे मालवाहक कंटेनर क्र. एनएल 01- एजी 7074 का अगला टायर फट गया. जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क अर्जुनी तहसील के राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 पर ग्राम बाम्हणी/खड़की के क्षेत्र में नाले पर बने पुल से नीचे गिर गया. घटना को देखने के लिए रायपुर-नागपुर राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन मालिक और क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here