Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedस्टार एयर ने शुरु की गोंदिया-इंदोर-गोंदिया उड़ान फिर से

स्टार एयर ने शुरु की गोंदिया-इंदोर-गोंदिया उड़ान फिर से

गोंदिया : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे ने रविवार से अगले छह महीनों के लिए अपना ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम लागू कर दिया है। इस दौरान, हवाई अड्डे से 100 उड़ानें संचालित होंगी, जिनमें सबसे ज़्यादा उड़ानें इंडिगो द्वारा संचालित की जाएँगी।इसमे स्टार एयर वापसी कर रही है और गोंदिया के लिए टाईमटेबल शेड्युल के हिसाब से २९ अगस्त से सेवा शुरु करने के लिये टाईमटेबल जारी किया है, हालाँकि अभी बुकिंग शुरू नहीं हुई है। स्टार एयरने अपने टाईमटेबल मे गोंदिया -इंदोर का शेड्युल निर्धारीत कर दिया है,वह मंगलवार,बुधवार एंव शुक्रवार एैसे तीन दिन फ्लाईट चलेगी। इस संदर्भ मे गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट के विमानपत्तनन अधिकारी श्री वर्मा इन्होने अगले कुछ दिनो मे फ्लाईट सुरु होने की पुष्टी की है।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट हैदराबाद के लिए नियमित हप्ते मे दोन दिन शुरू है। हजारों लोग हैदराबाद होते हुए मुंबई,दिल्ली जैसे शहरो मे जा रहे है। अब फ्लाय बिग एयरलाइंस द्वारा बंद की गई इंदौर-गोंदिया विमान सेवा को स्टार एयर विमान कंपनी द्वारा फिर शुरू किया जा रहा है।इससे पहले फ्लाई बिग ने इंदौर-हैदराबाद उड़ान सेवा संचालित की थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे बंद कर दिया गया था। वर्तमान में, गोंदिया-हैदराबाद उड़ान सेवा इंडिगो द्वारा नियमित रूप से संचालित की जा रही है।

 

गोंदिया-इंदौर उड़ान (ईआरजे १७५,एस ५४५९) : शाम १८:२५ बजे गोंदिया से प्रस्थान,रात १९:२0 बजे इंदोर आगमन

गोंदिया-इंदौर उड़ान (ईआरजे १७५,एस ५४६०): श्याम १७.०० बजे इंदोर से प्रस्थान,गोंदिया श्याम १७.५५ बजे आगमन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments