डॉ. परिणय फुके ने श्री के चरणों में नमन कर लिया आशीर्वाद 

0
199

गोंदिया. विधायक डॉ. परिणय फुके ने सोमवार, 1 सितंबर को गणेशोत्सव के पावन अवसर पर गोंदिया शहर के विभिन्न मंडलों का दौरा किया. उन्होंने श्री के चरणों में नमन कर आशीर्वाद भी लिया.
इस अवसर पर विधायक डॉ. परिणय फुके ने गोंदिया हिंद बाल गणेश मंडल, गोयल चौक ब्राह्मण मोहल्ला गणेश मंडल, दुर्गा चौक गणेश मंडल, विनायक गणेश उत्सव मंडल (देशबंधु वार्ड गोंदिया), श्री टॉकीज चौक गणेश उत्सव मंडल, गांधी प्रतिमा गणेश उत्सव मंडल, जय हो गणेश उत्सव मंडल, शंकर चौक गणेश मंडल और चूड़ामन चौक गणेश उत्सव मंडल में जाकर श्री चरणों में नमन किया. प्रत्येक मंडल में सजाए गए आकर्षक मंडपों में भक्तिभाव से विराजमान बप्पा के दर्शन करते हुए उन्हें एक अनोखे उत्साह और आनंद का अनुभव हुआ. इस अवसर पर उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि भगवान गणेश का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए. इस अवसर पर बंटी पंचबुद्धे, दीपक बोबडे, बाबा बिसेन, शिव शर्मा, अक्षय वासनिक, अशोक जयसिंघानी, नरेंद्र तूरकर, सुशील राऊत, अहमद मनिहार, निखिल राजगुरु, गुड्डू चांदवाणी, मंगेश श्रीवास, अंशुल बिसेन, संदिप श्रीवास, अर्पित पांडे, रितेश चोरनुले, मनीष पोपट, ऋषभ बिसेन, पंकज भिवगडे उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here