गोंदिया. डुग्गीपार थाना परिसर में अवैध शराब बेच रहे तीन आरोपियों को गोंदिया जिले से एक माह के लिए तड़ीपार किया गया है. तड़ीपार आरोपियों का नाम सौंदड़ निवासी आशिष शालिकराम राऊत, फुटाला निवासी भगवान लहु वैद्य व पांढरी निवासी संदिप अशोक रामटेके बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने घर पर अवैध रुप से देशी-विदेशी शराब बेचने का व्यवसाय करते है. उनके खिलाफ बार-बार छापेमारी कर मामले दर्ज किए हैं. फिर भी, उन्होंने बिना किसी परिणाम के अपना अवैध शराब बेचने का धंधा जारी रखा. इसलिए गणेश उत्सव व ईद-ए-मिलाद त्योहारों के दौरान गांव में शांति व व्यवस्था बनाए रखने के लिए डुग्गीपार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तड़ीपार का प्रस्ताव तैयार कर उपविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय अर्जुनी मोरगांव के समक्ष प्रस्तुत किया. जिसके अनुसार तीनों आरोपियों को गोंदिया जिले से एक माह के लिए तड़ीपार कर दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक गणेश वनारे, सहायक फौजदार विलास निर्वाण, हवलदार जगदीश मेश्राम, प्रल्हाद खोटेले, आशिष अग्निहोत्री, पुलिस नायक संजीव चकोले, महेंद्र सोनवाने, रंजित भांडारकर, सिपाही उदेभान रुखमोडे, निखिल मेश्राम ने की है.
तीन आरोपियों को जिले से किया तड़ीपार
RELATED ARTICLES






