गोंदिया. गोरेगांव तहसील के कोहमारा-भाडंगा मार्ग पर 8 सितंबर की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई. मृत व्यक्ति का नाम भडंगा निवासी ओमराज टेंभुर्णीकर (65) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, भडंगा निवासी ओमराज टेंभुर्णीकर अपनी साइकिल से अपने गांव जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर क्र. सीजी 05 – बी 3831 के चालक ने अपना ट्रैक्टर तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाकर कोहमारा से भडंगा मार्ग पर साइकिल को टक्कर मार दी. इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे आने से ओमराज की मौत हो गई. ट्रैक्टर सलंगटोला निवासी भुपेंद्र भगत का बताया गया है. घटना की जानकारी गोरेगांव पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया है.
ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
RELATED ARTICLES






