सांसद डा. प्रशांत पडोले भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार, बाल-बाल बचे

0
489

गोंदिया : भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत यादवराव पडोळे एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हुए, लेकिन सौभाग्य से वे बाल-बाल बच गए। यह घटना आज, गुरूवार 11 सितंबर की सुबह नागपुर बायपास के उमरेड फाटे के समीप घटित हुई.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर डॉ. पडोळे मुंबई पहुँचे थे. मुंबई में आवश्यक कार्य संपन्न कर वे अपने फॉर्च्युन निजी वाहन (क्रमांक MH-36 AP-9911) से भंडारा लौट रहे थे. आज सुबह लगभग 6 बजे नागपुर बायपास के उमरेड फाटे के समीप अचानक सामने से आए वाहन के कारण संतुलन बिगड़ गया और भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में वाहन को भारी नुकसान हुआ. दुर्घटना के समय वाहन में स्वयं सांसद उपस्थित थे. हादसे में डॉ. पडोळे को हल्की चोटें आई हैं जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे सहयोगी पूर्णत: सुरक्षित हैं. घटना की जानकारी मिलते ही समर्थकों और नागरिकों में गहरी चिंता का वातावरण निर्माण हुआ। वर्तमान में डॉ. पडोळे को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है और उनकी स्थिति पूर्णत: स्थिर है. जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना को सबक मानते हुए सांसद डॉ. पडोळे सहित लोकसभा क्षेत्र के दौऱ्यांदरम्यान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए.

सुरक्षा उपलब्ध न कराना खेदजनक..
यह गंभीर दुर्घटना एक बार फिर भंडारा-गोंदिया क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है. क्षेत्र का बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित होने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सांसद को अब तक पर्याप्त शासकीय सुरक्षा उपलब्ध न कराना अत्यंत खेदजनक है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रश्न उठाया है कि क्या सरकार अब भी जागेगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here