Sunday, April 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedशासन का सेवा पखवाड़ा आम नागरिक को समृद्ध बनाने की पहल :...

शासन का सेवा पखवाड़ा आम नागरिक को समृद्ध बनाने की पहल : विधायक विनोद अग्रवाल

खमारी से प्रारंभ हुई सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, शिविरों के माध्यम से होगा नागरिकों का समाधान
गोंदिया. आज राष्ट्रनेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती दिवस 2 अक्टूबर तक महाराष्ट्र सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान अंतर्गत सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस सेवा पखवाड़ा की शुरुआत आज 17 सितंबर को ग्राम खमारी के ग्राम पंचायत परिसर में भव्य कार्यक्रम कर इसकी शुरुवात की गई। इस सेवा पखवाड़े के आयोजन पर उद्घाटक गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान के तहत अपने विविध विषयों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु अधिक से अधिक इसका लाभ उठाएं।
विधायक विनोद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, अनेक गावों में भूमि पट्टे की समस्या विकराल स्थिति में निर्माण थी। पर हमने शासन स्तर पर पत्र व्यहार कर, मंत्रालय स्तर पर बैठकें लेकर सरकार का ध्यानकेन्द्रित किया और सरकार ने इसे पूरा करने का वादा किया। अब सरकार के इस पहल से सभी अतिक्रमण धारकों को भूमि के पट्टे का अधिकार मिलेगा। उन्होंने झुडपी जंगल, वन जमीन के अतिक्रमण धारकों को भी दिलासा दी कि, उनकी समस्या भी जल्द हल होगी और उन्हें भी भूमि का अधिकार प्राप्त होगा। विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, शासन और प्रशासन मिलकर कार्य कर रहा है, तभी हम विकास में आगे बढ़ रहे है। मैं शासन और प्रशासन का आभार मानता हूँ। उन्होंने कहा आज खेत रास्तो का निर्माण होने से जमीन की कीमत बढ़ रही है जिससे किसान मजबूत और समृद्ध हो रहा है।
विधायक अग्रवाल ने बताया कि ये सेवा पखवाड़ा तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें पहले चरण पर पांदन सड़क अभियान, दूसरे में सबके लिए घर के तहत 2011 पूर्व के अतिक्रमण धारकों को पट्टे वाटप और तीसरे चरण में विभिन्न जिलास्तर के मामलों के समाधान हेतु अभिनव पहल के तहत किया जाएगा। उन्होंने कहा इस अभियान के तहत आम नागरिकों के कार्य युद्धस्तर पर किये जाने का प्रयास है। जिलाधिकारी प्रजीत नायर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा, गोंदिया जिला विकास की ओर अग्रसर है। इनमें विधायक विनोद अग्रवाल के अथक प्रयासों का परिणाम है कि गोंदिया तालुका में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे है। गोंदिया में 2011 के पूर्व के 13 हजार अतिक्रमण धारकों को भूमि पट्टे का अधिकार प्राप्त हो रहा है। मेरे प्रयास रहे है कि प्रत्येक कार्य को बेहतर तरीके से कैसे किया जा सकता है उसका हमने प्रयास किया है। जो प्रलंबित है उसे पूरा करने का प्रयास जारी है।
कलेक्टर नायर ने कहा गाँव मे सड़को को लेकर अधिक वाद निर्माण होता है वो अब इस अभियान के माध्यम से दूर करने का प्रयास शासन-प्रशासन स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी प्रजीत नायर, एसडीओ चंद्रभान खंडाइत, तहसीलदार शमशेर पठान, अपर तहसीलदार श्रीकांत कांबले, बीडीओ आनंदराव पिंगले, सरपंच खमारी होमेन्द्र भांडारकर, पंस सदस्य कनीराम तावाड़े, उपसरपंच लीलाबाई उके, ग्राम पंचायत सचिव श्री खाड़े, अजय खानोरकर, ज्ञानेश्वर धोटे, मनोज साखरे, गोले जी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, व ग्रामीणजन की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments