गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के घाटकुरोडा निवासी किसान मनीष नंदकुमार विथुले (27) खेत में धान की फसल पर छिड़काव कर रहे था. तभी अचानक बारिश के साथ आसमान से बिजली कड़कड़ाने लगी. इसी दौरान खेत में छिड़काव कर रहे मनीष के पास बिजली गिर गई. मनीष कुछ ही दूरी पर बिजली की चपेट में आकर खेत में गिर पड़े. यह घटना 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे घटित हुई है. आस-पड़ोस के लोग दौड़े और तुरंत उनका इलाज किया गया. उसे इलाज के लिए तुमसर ले गए. फिलहाल मनीष की हालत स्थिर है. घटना का पंचनामा पटवारी पटले ने किया है.



