गोंदिया. जिले से होकर गुजरने वाले मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवरी तहसील के शिरपुरबांध स्थित सीमा चौकी के पास टायर लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. जिसमें पूरा ट्रक जलकर राख हो गया. यह घटना सोमवार, 22 सितंबर की रात करीब 8 बजे घटित हुई. इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन चालक को मामूली चोटें आईं और ट्रक के टायर जल गए. जिससे लाखों रु. का नुकसान हुआ.
देवरी शहर से कुछ दूरी पर मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिरपुर सीमा चौकी है और कई ट्रक चालक इसी इलाके में अपने वाहन पार्क करते हैं. इसी बीच, घटना के समय ट्रक चालक जब केबिन में खाना बना रहा था, तभी गैस पाइप लीक हो गया और केबिन में आग लग गई. उल्लेखनीय है कि ट्रक टायरों से भरा होने के कारण आग ने पल भर में ही भीषण रूप ले लिया. जिससे पूरा ट्रक जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. लेकिन, आग लगने से चालक को मामूली चोटें आईं. इस बीच, दमकल की गाड़ी बुलाकर आग बुझाई गई. इस घटना से सीमा चौकी क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी.
द बर्निंग ट्रक, राष्ट्रीय महामार्ग के शिरपुर नाके की घटना, लाखों का नुकसान
RELATED ARTICLES






