गोंदिया. आमगांव पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को 15 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 3 अक्टूबर को की गई. आरोपी के पास से कुल 14 लाख 95 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. आरोपी का नाम कवड़ी निवासी मिथुन ईश्वरगिरी रिधनार्थी (27) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे के आदेश पर आमगांव पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर तहसील के कवड़ी, वडद, तिगांव, बघेड़ा व जंगल परिसर से 15 मोटरसाइकिल जब्त की गई. पुलिस ने रॉयल एनफील्ड क्लासिक, होंडा शाइन, होंडा सीबी- शाइन, होंडा ड्रीम नियो 110, हीरो सुपर स्प्लेंडर, होंडा ड्रीम युगा, रॉयल एनफील्ड 350, हीरो सुपर स्प्लेंडर, ब्लू स्ट्राइप्स वाली हीरो सुपर स्प्लेंडर, होंडा ड्रीम नियो 110, हीरो सीडी-डीलक्स, हीरो पैशन प्रो, होंडा शाइन 125 व होंडा ड्रीम नियो 110 ऐसी कुल 15 मोटरसाइकिल जब्त की. जिसकी कीमत 14 लाख 95 हजार रु. बताई गई है. कवड़ी निवासी आरोपी मिथुन रिधनार्थी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है. वहीं उसके साथीदार की तलाश जारी है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे, पुलिस उपनिरीक्षक सागर चव्हाण, हवलदार दुधराम मेश्राम, मन्यार, राजु गजपुरे, सिपाही विनोद उपराडे, चेतन शेंडे, मिलनसिंग मंजुटे, नितीन चोपकर, भागवत कोडापे, दिनेश वानखडे, अजय इंगले, शहारे ने की है.
15 मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, 14.95 लाख रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






