सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत

0
527

गोंदिया. 27 अक्टूबर 2025 की शाम 7.30 बजे के दौरान आमगांव – गोंदिया रोड पर ग्राम ठाणा के पास स्थित श्री गुरुदेव आश्रम स्कूल के पास दोपहिया वाहन क्रमांक एम एच 35 एएफ 9608 और चौपहिया वाहन क्रमांक एम एच 35 ए जे 2191 के बीच भारी टक्कर हो गई, जिसमें दोपहिया पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
आमगांव पुलिश द्वारा प्राप्त जानकारी नुसार सुरेश भोयर (33 वर्ष) व कार्तिक राउत(32 वर्ष) दोनों गोंदिया तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम कारंजा के रहवासी है, आमगांव से कारंजा के लिए जा रहे थे व मेटाडोर गोंदिया से आमगांव के ओर आ रही थी, तभी दोनों वाहनों में आमने सामने टक्कर हुए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुपहिया में सवार दोनों की मृत्यु हो गई. मृतको का ग्रामीण अस्पताल आमगांव में सेव विच्छेद कर परिजनों को सौपा गया, यह घटना 281, 106(1) BNS कलम, 184, 134 मोटर वाहन कायदा में दर्ज किया गया,
घटना की जांच थानाधिकारी तिरुपति राणे के मार्गदर्शन ने राजू गजपुरे पुलिस हवलदार कर रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here