Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUncategorized164 दिव्यांग बच्चों का करवाया गया स्वास्थ्य बीमा

164 दिव्यांग बच्चों का करवाया गया स्वास्थ्य बीमा

गोंदिया. जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा जिले के 164 बच्चों का एक लाख रु. का स्वास्थ्य बीमा कराया गया है और पांढराबोडी केंद्र के तीन दिव्यांग बच्चों को पॉलिसी के कागजात केंद्र प्रमुख मंजुलता वैष्णव और विशेष शिक्षक विजय ठोकणे द्वारा उनके घर जाकर उनके अभिभावकों को दिए गए. जब्बारटोला निवासी भोलासिंह अजयसिंह बघेले, जयसिंह अजयसिंह बघेले और पांढराबोड़ी निवासी अलवीरा यवनकुमार मिश्रा ये दिव्यांग विद्यार्थियों में शामिल हैं. ऐसे विद्यार्थियों की सेहत का ध्यान रखते हुए आर्थिक परेशानी न हो, इसके लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1995 के तहत दिव्यांगों के बहुदिव्यांग, सेरेब्रल पाल्सी, स्वमग्न और मंदबुद्धि इन चार प्रकार के बच्चों का एक लाख रु. का निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया जाता है. इसके लिए आवश्यक किश्त अभिभावकों को भरनी पड़ती है. लेकिन अभिभावकों की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण वे बीमा नहीं करा पाते. इसके लिए समग्र शिक्षा के माध्यम से जागरूकता फैलाकर इस वित्तीय वर्ष में 164 दिव्यांग बच्चों के प्रस्ताव जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में प्रस्तुत किए गए थे. उसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर सभी का बीमा कराया गया. इसका वार्षिक किश्त भरने के लिए आवश्यक निधि गोंदिया नगर परिषद ने उपलब्ध कराई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments