ग्राम राका में आग से घर जलकर खाक, दिव्यांग रेखा व वृद्ध पिता हुआ बेघर

0
115

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के राका गांव में 7 नवंबर की रात करीब 10 बजे अचानक एक घर में आग लग गई. जिसमें दिव्यांग रेखा और उसके पिता हरि इरले का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है. आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही पलों में दोनों घरों में आग लग गई और पूरा घर जलकर खाक हो गया.
इस आग में अनाज, कपड़े, स्कूल की किताबें, गहने, नकदी और जरूरी सामान समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया. उल्लेखनीय है कि रेखा दिव्यांग है और स्वतंत्र रूप से रहती है, जबकि उसके बुजुर्ग पिता अपनी पत्नी के साथ बगल में रहते थे. आग में उनके दोनों घर जलकर खाक हो गए और अब उन्हें खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है. रेखा के कमाने वाले भाई की कुछ साल पहले मृत्यु हो जाने के बाद से इस परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. ऐसे में इस आग ने उनका छत भी छीन लिया है. स्थानीय नागरिकों ने सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है. नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल पंचनामा बनाकर आपातकालीन सहायता प्रदान करने की भी मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here