गोंदिया. गोंदिया नगर परिषद चुनावों की हवा गर्म होने के साथ-साथ अब कार्यकर्ताओं में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अधिकृम उम्मीदवार बनने की होड़ लगी है। इसी क्रम में ता.08 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष तथा गोंदिया जिला प्रभारी पूर्व विधायक अशोक धवड़, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीपभाऊ बन्सोड, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला बैंक संचालक प्रफुल अग्रवाल, अशोक गप्पु गुप्ता, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वंदना काळे, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीतेश राणे, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष उषाताई मेंढे, जिला बैंक संचालक गंगाधर परशुरामकर, जहिरभाई अहमद, सुरेश चैरागड़े, जिला कांग्रेस अल्प संख्यक सेल अध्यक्ष जमीलभाई पठान एवं पार्टी के सभी वरिष्ठने इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए। इस अवसर पर प्रभाग क्रमांक 21 मालवीय वॉर्ड, बाजपाई चौक परिसर की जुझारु कार्यकर्ता तथा पुर्व नगराध्यक्षा आशाताई पाटील, सिंधु सुरेश पिपलेवार, सायली वाघमारे एवं शोभाताई उके ने कांग्रेस पक्ष में प्रवेश लिया तथा साक्षात्कार में भी भाग लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दिलीप बन्सोड, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, विजय बहेकार, अमर वरुहाड़े, जितेश राणे, पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम बाबा कटरे, पुर्व जिला बैंक संचालक उपाध्यक्ष राधेलाल पटले, महासचिव मनोज पटनायक, पिन्टु माने, हरिश तुळसकर, श्रीकांत चांदोरकर, डॉ. तेजराम येडे, चेतनाताई पराते, सोनुभाई नरुभाई हालानी, रुपालीताई उके, राकेश ठाकुर, क्रांती जायसवाल, शकीलभाई मन्सुरी, जगदिश येरोला, लक्ष्मीनारायण दुबे, वाय.टी. कटरे, यादनलाल बनोटे आदि उपस्थित थे। 10 वर्षों बाद हो रहे नगर परिषद चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पार्टी के टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों में उत्साह देखा जा रहा है, यह विशेष उल्लेखनीय है।






