Monday, April 27, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअवैध रेत सहित 50.10 लाख रु. का माल जब्त, दवनीवाड़ा पुलिस की...

अवैध रेत सहित 50.10 लाख रु. का माल जब्त, दवनीवाड़ा पुलिस की कार्रवाई

गोंदिया. तिरोड़ा तहसील में रेत तस्कर खुलेआम काम कर रहे हैं. यंत्रणा इसे अनदेखा कर रहा है. यह आरोप आम लोगों ने लगाया. इस बीच, दवनीवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भरोसा दिलाया है कि रेत तस्करों के खिलाफ पुलिस यंत्रणा तैयार है. दवनीवाड़ा पुलिस ने अवैध रेत निकालने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जेसीबी, टिप्पर व रेत सहित समेत कुल 50 लाख 10 हजार रु. का माल जब्त किया है. इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों के नाम धापेवाड़ा निवासी महेशकुमार भरतलाल दोनोडे और पुरगांव निवासी रविंद्र बाबूलाल सेवतकर बताया गया हैं. तिरोड़ा को रेत तस्करों का तहसील कहा जाता है. तस्करों के अलावा गांव के कुछ लोग भी अवैध रूप से रेत जमा कर रहे हैं. इसके अलावा तहसील में अवैध रूप से रेत परिवहन और खनन कर सरकारी खजाने को खाली करने का काम जोरों पर चल रहा है. इसके बावजूद यंत्रणा की अनदेखी के कारण आम जनता का आरोप है कि ‘आधा तुम्हारा, आधा हमारा’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी बीच दवनीवाड़ा पुलिस ने छापा मारकर अवैध रेत खनन में इस्तेमाल होने वाला 20 लाख रु. कीमत का एक टिप्पर, 30 लाख रु. कीमत की एक जेसीबी व 10 हजार रु. कीमत की रेत सहित कुल 50 लाख 10 हजार रु. कीमत का माल जब्त किया गया. इस मामले में आरोपी महेशकुमार दोनोडे व रविंद सेवतकर के खिलाफ दवनीवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक वैशाली ढाले के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक संजय टेकाम, हवलदार मिलकीराम पटले, गणेश ठाकरे, स्वप्निल भलावी, शुभम हरिनखेड़े ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments