Sunday, April 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedएैन चुनाव के दौरान गोरेगांव तहसील अध्यक्ष ने 'तुतारी' छोड़ी

एैन चुनाव के दौरान गोरेगांव तहसील अध्यक्ष ने ‘तुतारी’ छोड़ी

गोरेगांव नप चुनाव में राकांपा (शरदचंद्र पवार) के एक भी उम्मीदवार नहीं
गोंदिया. नगर परिषद, नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच राकांपा शरदचंद्र पवार गट के गोरेगांव तहसील अध्यक्ष प्रकाश बघेले ने अपने पद का इस्तीफा देकर राजनितिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दी है। तहसील अध्यक्ष के इस्तीफे से राकांपा शरदचंद्र गुट के कार्यकर्ता व मतदाता संभम की स्थिति आ गए हैं। बताया गया है कि गोरेगांव नगर पंचायत के चुनाव में एक भी उम्मीदवार नहीं होने से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
बता दें कि जिले की गोंदिया, गोरेगांव, तिरोड़ा व सालेकसा नगर परिषद, नगर पंचायत के चुनाव चल रहे है। सभी राजनितिक पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी जंग लड़ रहे है। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के पार्टी ने गोरेगांव नगर पंचायत में एक भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है। ना ही इस संदर्भ में कोई बैठक या चर्चा नहीं ली गई है। इस तरह की जानकारी भी प्रकाश बघेले ने दी है। जिस वजह से राकांपा शरदचंद्र पवार गुट के कार्यकर्ताओं में नाराजगी छा गई है। जबकि गोरेगांव तहसील में राकांपा शरद गुट के कार्यकर्ता तथा मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार को अच्छे वोट प्राप्त हुए थे। इसके बावजूद भी निकाय चुनाव में पिछे हट गई है। आदि कारणों को लेकर गोरेगांव तहसील अध्यक्ष प्रकाश बघेले ने अपने अध्यक्ष पद का इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया है। इस इस्तीफे से राजिनितिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

निजी कारणों से दिया इस्तीफा
राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी का मुझे तहसील अध्यक्ष बनाया गया था, इस पार्टी को बढ़ाने का काम प्रामाणिक रूप से किया गया। लेकिन निजी कारणों से मैने अपने अध्यक्ष पद का इस्तीफा जिलाध्यक्ष को सौंप दिया है।
– प्रकाश बघेले, तहसील अध्यक्ष (राकांपा शरदचंद्र गुट) गोरेगांव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments