Sunday, April 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअज्ञात व्यक्ति ने 5 एकड़ की फसल को लगा दी आग

अज्ञात व्यक्ति ने 5 एकड़ की फसल को लगा दी आग

गोंदिया. गोरेगांव तहसील के घुमर्रा ग्राम में दो परिवारों की कमाई चंद मिनटों में ही जलकर खाक हो गई. मंगलवार की रात को बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में सत्यपाल महाराज का प्रबोधन चल रहा था तो दूसरी ओर दो किसानों के खेतों में धान की फसल धधक रही थी. अज्ञातों ने 5 एकड़ की धान फसलों को जला दिया. घटना सामने आते ही गोरेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है.
इस संदर्भ में जानकारी दी गई की जिले में आदिवासी समाज संगठन की ओर से बिरसा मुंडा का जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है. इस दौरान सांस्कृतिक व प्रबोधन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. गोरेगांव तहसील के घुमर्रा ग्राम में भी 25 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती का कार्यक्रम आयोजित कर सत्यपाल महाराज का प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. रात में प्रबोधन का कार्यक्रम होने से ग्रामीण प्रबोधन को सुनने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञातों ने ग्राम के किसान केशोराव चैतराम पटले व प्रीतम पटले के खेत में रखे के धान ढेरों को आग के हवाले कर दिया. जब किसान बुधवार, 26 नवंबर को सुबह खेत की ओर गए तो ढेर जले हुए दिखाई दिए. इस घटना में लाखों का नुकसान पहुंचा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments