Sunday, April 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकुएं में मिला लापता व्यक्ति का शव

कुएं में मिला लापता व्यक्ति का शव

गोंदिया. देवरी तहसील के चिचगढ़ थाने के तहत आने वाले गांव मसुरभावड़ा में पिछले तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव 8 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे गांव के पास खेत के कुएं में मिला. मृत व्यक्ति का नाम मसुरभावड़ा निवासी प्रेमलाल गोपी जांभुलकर (62) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, प्रेमलाल जांभुलकर खेती के साथ-साथ बकरी पालन भी करता था. बताया जा रहा है कि वह 5 दिसंबर की शाम से अपने घर से लापता था. घरवालों की तलाश जारी थी. लेकिन, सोमवार, 8 दिसंबर की दोपहर करीब 1 बजे अचानक गांववालों को खेत के पास कुएं में इसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया. जिससे गांव में हडकंप मच गया. कुएं के पास देखने वालों की भीड़ जमा हो गई. चिचगढ़ पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पोस्टमार्डम के लिए शव को ग्रामीण अस्पताल चिचगढ़ में ले जाया गया. मौत का कारण अभी साफ नहीं हुआ है. चिचगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments