गोंदिया. धार्मिक नगरी गोंदिया में श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में 21 से 23 दिसंबर तक डी.बी. सायन्स महाविद्यालय के परिसर में त्रिदिवसीय हनुमंत कथा महोत्सव का आयोजन किया गया है. यह कथा वृंदावन स्थित श्री आनंदम धाम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री रितेश्वर महाराज की अमृतवाणी व आध्यात्मिक मार्गदर्शन में संपन्न होगी.
कथा का आयोजन सांसद प्रफुल पटेल, वर्षा पटेल व पटेल परिवार के यजमानत्व में किया जा रहा है. रामनगर स्थित सांसद प्रफुल पटेल के निवास स्थान पर कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजित बैठक में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने विभिन्न समाजों के धर्मप्रेमी नागरिकों की बैठक में धार्मिक कार्यक्रम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हनुमंत कथा समाज में शांति, सद्भाव और भक्ति का संदेश प्रसारित करने वाला महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है. कथा काल में प्रतिदिन हनुमंत कथा पाठ, आरती और हनुमानजी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा. सभी धर्मानुरागी भक्त, हनुमंत कथा श्रवण का अधिक से अधिक संख्या में लाभ ले यह निवेदन पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने किया.
डी.बी. सायन्स महाविद्यालय में 21 से त्रिदिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन
RELATED ARTICLES






