सरिता आत्महत्या मामले में आरोपियों किया गिरफ्तार

0
961

गोंदिया. स्थानीय गणेशनगर के गणेश अपार्टमेंट में रहने वाली सरिता पराग अग्रवाल (27) की लाश उसके घर पर ही फांसी पर लटकी हुई मिली. इस बीच, सरिता का भाई प्रदीपकुमार डिलनलाल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि सरिता ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसके पति, सास और ननद ने मारपीट कर उसकी हत्या की है. डोंगरगड़ खैरागड़ निवासी फिर्यादी प्रदीपकुमार डिलनलाल गुप्ता (44) की शिकायत पर शहर पुलिस ने गणेश नगर निवासी तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है.
डोगरगढ़ अंचोली के डिगनलाल गुप्ता की बेटी सरिता की शादी 2023 में हुई थी. शादी के बाद कुछ महीनों तक सब ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. इस वजह से दोनों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था. पति पराग अग्रवाल हमेशा उसे पीटता रहता था. सरिता की सास और ननद भी उसे परेशान करती थीं. घटना वाले दिन, शुक्रवार की रात सरिता पराग अग्रवाल उसके पति को फांसी पर लटकी हुई दिखाई दी. पति पराग ने पड़ोसियों की मदद से उसे फांसी से उतारकर पहले बी.जे. अस्पताल व फिर युनायटेड अस्पताल में लेकर गया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अग्रवाल परिवार ने सरिता के रिश्तेदारों को बताया कि सरिता को हार्ट अटैक आया है. तो वे चौपहिया वाहन से गोंदिया में अपनी बेटी सरिता के घर पहुंचे. तब सरिता मरी हुई मिली. उसके गाल, पैर और गर्दन पर मारपीट के निशान थे. फिर्यादी प्रदीपकुमार गुप्ता ने शहर थाने में शिकायत दर्ज की. जिसके बाद पुलिस उपनिरीक्षक अनिल डोंगरवार व महिला हवलदार बिसेन ने जांच की तथा महिला का शव जांच के लिए केटीएस जिला सामान्य अस्पताल में भेज दिया. पोस्टमार्टर रिपोर्ट मिलने के बाद फिर्यादी ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन सरिता को उसका पति, सास व ननद शादी के बाद से ससुराल से पैसे लाने के लिए परेशान करते थे. वहीं पति पराग शराब पीकर उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट करता था. सरिता ने दहेज के पैसे नहीं देने के कारण उसके साथ विवाद किया गया व उसके मृत्यु का कारण बने. शिकायत के आधार पर शहर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संजय तुपे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here