सेंधमारी के शातिर अपराधि को दबोचा, 6.46 लाख रु. का माल जब्त

0
217

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम ताडगांवटोला के एक घर से आभूषण चुराने वाले शातिर अपराधि को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने नवेगांवबांध से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से आभूषण सहित कुल 6 लाख 46 हजार 250 रु. का माल जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार, अर्जुनी मोरगांव तहसील के ताडगांवटोला निवासी फिर्यादी मंगेश नरेंद्र कापगते (35) के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने आभूषण चुरा लिए. जिसकी शिकायत अर्जुनी मोरगांव थाने में की गई थी. स्थानीय अपराध शाखा की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी बीच गुप्त जानकारी मिली कि नवेगांवबांध निवासी आरोपी प्रविण अशोक डहाट अपने घर में है. जानकारी के आधार पर पुलिस उसके घर पहुंच कर घर की तलाशी ली. साथ ही घर के आगे खड़े स्कुटी की डिक्की की जांच करने पर उसमें सोने के आभूषण दिखाई दिए. उसे हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबुल किया. उसके पास से सोने के आभूषण व मोटरसाइकिल ऐसा कुल 6 लाख 46 हजार 250 रु. का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, हवलदार रियाज शेख, सिपाही सुनील डहाके, संतोष केदार, सिपाही घनश्याम कुंभलवार ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here