गोंदिया. विगत दिनो बालाघाट जिले के एक बालक जो कि बचपन से मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त था. उसके करीब 14 दांतो का एक साथ एक ही बार में आर.सी.टी. रुठ कॅनाल, केंपीग, फिलींग, दांत को सेप देना, दांत निकालना आदि सभी काम जिसको करने में तीन चार माह लग जाते और मरीज परेशान रहता है, ऐसा पुरे मुंह का आपरेशन दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षत अग्रवाल व उनकी टीम ने एक ही बार में पूर्ण बेहोश करके मात्र 4 घंटे में करने में सफलता प्राप्त की है.
इसके पहले भी ऐसे हाई मेडिकल रिस्क वाले कई बच्चो एवं युवाओ पुरुष तथा महिलाओं को सम्पूर्ण बेहोश करके डॉ. अक्षत ने गोंदिया जैसे छोटे शहर में सफल इलाज किया है. बड़े-बड़े महानगरों मे भी दंत चिकित्सक पुर्ण बहोश करके दांतो का इलाज करने से कतराते है. इस कारण मेंटली रिटायर्ड व दिव्यांग बच्चे दांतो का इलाज नही करवा पाते है. उनको डॉ. अक्षत ने एक राहत प्रदान की है. अभी जिस बच्चे का इलाज किया गया उसके आपरेशन में भारी रिस्क था. यह आपरेशन डॉ. चंद्रशेखर राणा के आपरेशन थियेटर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियुष जायस्वाल एवं अनेस्थीयस्ट डॉ. महेश भोयर की कड़ी निगरानी में उनके सहयोग से संपन्न हुआ. आपरेशन में भारत स्माईल एवं किडस् एवं फेमीली डेंटर सेंटर के डायरेक्टर डॉ. अक्षत अग्रवाल, डॉ. विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डॉ. नेहा छतानी, डॉ. श्रृतिका खाडे, डेंटल असिस्टेंट टिकेश मेश्राम व शबाना सैय्यद ने काफी मशक्कत की. यह आपरेशन दंत चिकित्सा क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ है.



