गोंदिया. जिले सहित अन्य राज्य से मोटरसाइकिल चुराने वाले तीन शातिर अपराधियों को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने सोनबिहारी से गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम कालीमाटी निवासी धीरज भूषण फुंडे (35), बालमटोला-दासगांव निवासी जयराम धर्मराज सेवईवर (47) व सोनबिहारी निवासी योगेंद्र मुरातलाल नागपुरे (42) बताया गया है. उनके पास से 7 मोटरसाइकिल सहित कुल 4 लाख 5 हजार रु. का माल जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठों के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम मोटरसाइकिल चोरों की तलाश कर रही थी. गश्त के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी धीरज फुंडे, जयराम सेवईवर, तेजराम उर्फ तेजस आडे व योगेंद्र नागपुरे ने गोंदिया जिले व छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव से मोटरसाइकिल चोरी कर सोनबिहारी निवासी आरोपी योगेंद्र मुरतलाल नागपुरे के पास बिक्री करने के इरादे से रखी है. जानकारी के आधार पर आरोपी धीरज, जयराम व योगेंद्र को हिरासत में लिया गया. उनकी गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि, सालेकसा, ग्राम कामठा, बिरसोला, रेलटोली गोंदिया, आमगांव, राजनांदगांव के गहिरीभेंडा से मोटरसाइकिल चोरी की है. तीनों आरोपियों के पास से कुल 7 मोटरसाइकिल जब्त की गई. जिनकी कीमत 4 लाख 5 हजार रु. बताई गई है. तीनों आरोपियों को सालेकसा पुलिस को सौंप दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश व पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में हवलदार विठ्ठल ठाकरे, सुबोध बिसेन, इंद्रजित बिसेन, संजय चौहान, दीक्षितकुमार दमाहे, भोजराज बहेकार, रियाज शेख, राजकुमार खोटेले, भुवनलाल देशमुख, सिपाही छगन विठ्ठले, हंसराज भांडारकर, दुर्गेश पाटिल, कुंभलवार, राम खंदारे ने की है.
तीन शातिर दोपहिया चोरों को दबोचा, 7 मोटरसाइकिलों सहित 4 लाख 5 हजार रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






