गोंदिया. तिरोड़ा तहसील के घोगरा निवासी महेश सुभाष शहारे (32) की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत्यु हो गई तो रोशन विलास पालांदुरकर (26) गंभीर रुप से घायल हो गया. यह घटना 5 फरवरी को सुबह 8 बजे खोपड़ा से इसापुर मार्ग पर घटित हुई.
जानकारी के अनुसार, घोगरा निवासी महेश शहारे मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एक्यू 5872 मोटरसाइकिल से खोपड़ा से इसापुर मार्ग से जा रहा था. इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई. जिसमें महेश व रोशन गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल तिरोड़ा उपजिला अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन उनकी हालत गंभीर होने से उन्हें गोंदिया के जानकी अस्पताल में रेफर किया गया. जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं रोशन पर उपचार शुरू है. तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.



