पशु-पक्षियों का प्रमाण बढाकर, पशु पालन व्यवसाय पर ध्यानकेन्द्रित करें : विधायक विनोद अग्रवाल

0
181

गोंदिया. पशु संवर्धन विभाग, पंचायत समिति गोंदिया द्वारा कामठा के क्रीड़ा संकुल मैदान में आयोजित भव्य तालुका स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी व मार्गदर्शन सम्मेलन का आयोजन 6 फरवरी को विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते गौपूजन कर किया गया। इस पशु पक्षी प्रदर्शनी व मार्गदर्शन सम्मेलन में विधायक विनोद अग्रवाल, जिला पशु संवर्धन उपायुक्त गोंदिया जे.के. तिटमे, सहा. आयुक्त पशु संवर्धन डॉ. विनोद कोटांगले, पंचायत समिति सभापति मुनेश रहांगडाले, उपसभापति शिवलाल जमरे, लक्ष्मण भगत (जिप अर्थ व बांधकाम सभापति), दीपाताई चन्द्रिकापुरे ( सभापति कृषि व पशु संवर्धन), गट विकास अधिकारी जे.आर. देवरे (पंस गोंदिया), जिप सदस्य वैशाली पंधरे, आनंदा वाढ़िवा, रितेश मलगाम, लक्ष्मीताई तरोने, रेखाताई जगने(सरपंच कामठा), कलाताई भेंडारकर, शैलजाताई सोनवाने पंस सदस्य, पृथ्वीसिंह नागपुरे, पुलिस पाटील उर्मिलाताई लिल्हारे, डॉ. आर. आर. निखारे पशुधन अधिकारी पंस गोंदिया सहित पशु विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, किसानों के हित में, पशु पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने उन्हें प्रोत्साहित करने ऐसी प्रदर्शनी व सम्मेलन का आयोजन स्वागतयोग्य है। विधायक श्री अग्रवाल ने कहा, वर्तमान में बड़े पैमाने पर पशु पक्षियों का प्रमाण जिस तरीके से बढ़ना चाहिए, उसमे भारी कमी आयी है। पहले की गणना में 1 व्यक्ति पर 40 पशु पक्षी हुआ करते थे। आज इसका उल्टा हो रहा है। शासन व जिला परिषद पंचायत समिति के माध्यम से पशु पालन व उसके बढावे के लिए प्रोत्साहित करने का, योजना का लाभ देने प्रयास किया जा रहा है। इस व्यवसाय से हम बेहतर स्थिति निर्माण कर सकते है। उत्पन्न बढाने के साथ ही पशु संवर्धन के कार्य कर सकते है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने आगे कहा, हमे शासन की विविध योजनाओ का लाभ लेना चाहिए। सरकार के माध्यम से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। पशु प्रदर्शनी का ये आयोजन क्षेत्र में पशु बढोत्तरी के लिए, उसके संवर्धन के लिए योग्य कदम है। दूध उत्पादन से, बकरी पालन से आय के स्त्रोत निर्माण हो रहे है। हमारा प्रयास फसल उत्पादन के साथ ही पशु पालन पर केंद्रित होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here