सृष्टि के सृजन और अंत तक सब महादेव की महिमा : पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

0
210

श्री रामेश्वरम शिव मंदीर में आयोजित महाशिवरात्री महोत्सव में, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने पूजार्चना कर, प्राप्त किया आशीर्वाद
जल्द ही गोंदिया आएंगे सुप्रसिध्द राष्ट्रीय संत श्री प्रदिपजी महाराज
गोंदिया. महाशिवरात्री के पावन पर्व पर, श्री रामेश्वरम शिव मंदीर में आयोजित महाशिवरात्री महोत्सव में, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने पूजार्चना कर, महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, भगवान शिव की महिमा अपरंमपार है। सृष्टी के सृजन से अंत तक केवल शिव ही सत्य माने गए है। सृष्टि के सृजन के पहले भी शिव थे और अंत के बाद भी भगवान शिव ही कायम रहेगें। इसीलिए जहां हमारे सभी भगवान और देवी देवताओं की जयंती उत्सव मनाई जाती है। भगवान शिव के आनंदउत्सव स्वरुप महाशिवरात्री का उत्सव संपूर्ण विश्व मनाता है। उन्होने आगे कहा कि, सृष्टि का सृजन और समुद्रमंथन से निकले विष का पान कर सृष्टि की रक्षा का सामर्थ केवल भगवान शिव में है और इसके सजीव दर्शन शिवमहापुरण में होते है। शिव महापुराण भगवान शिव के शिव की महिमा का दर्शन शास्त्र है। महिलाओं के भगवान शिव में बढ़ती आस्था को ध्यान में रखते हुए हमने सुप्रसिध्द राष्ट्रीय संत श्री प्रदीपजी महाराज को शिव महापुराण एवं भव्य रुद्राभिषेक हेतु गोंदिया निमंत्रित किया है और उन्होने गोंदिया के लिए जल्द ही समय देने पर सहमती दी है।
भविष्य में जल्द हम पूजनीय संत श्री प्रदिपजी महाराज की ओजस्वी वाणी में प्रभु शिव की विस्मयकारी बारात, कार्तिक जन्म, ताडकासुर वध, श्री गणेश जन्मोत्सव, शिव के अवतारों के साथ-साथ भगवान शिव के अलोकीक कथा का श्रवण करेगें। इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सभी उपस्थितीयों को महाशिवरात्री की शुभकामनाएं दी।
प्रमुख रुप से नप सदस्य संजू कुलकर्णी, अजय यादव, शहर कॉग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव मनोज पटनायक, पार्षद सुनिल तिवारी, अपूर्व अग्रवाल, आसीफ अंसारी, अरमान जैसवाल, पार्षद अमर रंगारी, चंद्रकुमार चुटे, पूर्व जि.प. सभापती अर्जुन नागपूरे, सोनु हालानी आदी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here