एम्बुलेंस चालक आत्महत्या मामले की सीआईडी करेगी जांच

0
339

डुग्गीपार थाना परिसर में की थी आत्महत्या
गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के डुग्गीपार थाने के पार्किंग परिसर में तेलंगना राज्य के एक एम्बुलेंस चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना मंगलवार को सामने आई थी. आत्महत्या करने वाले एम्बुलेंस चालक का नाम शिवा बताया गया है. पुलिस महासंचालक के कार्यालय ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लिया है और 18 फरवरी को लिखे एक पत्र में मामले की जांच राज्य के सीआईडी को सौंप दी है.
शिवा यह निजी एम्बुलेंस में तेलंगना राज्य से एक शव को उसके रिश्तेदारों के साथ गांव छोड़ने जा रहा था. गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी तहसील में पहुंचने पर चालक शिवा ने शराब पी ली. इस वजह से मृतक के रिश्तेदारों से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर परेशान रिश्तेदारों ने उसके खिलाफ डुग्गीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शव को दूसरी एम्बुलेंस में रखकर आगे के लिए भेज दिया, जबकि वह एम्बुलेंस और चालक शिवा को पूछताछ के लिए डुग्गीपार थाने में रखा गया. मंगलवार सुबह शिवा को पुलिस थाने की पार्किंग में खड़ी एक पिकअप गाड़ी के पीछे रस्सी से लटका हुआ पाया गया. क्योंकि इस मामले में पुलिस पर शक है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मामला सीआईडी को सौंप दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here