गोंदिया. रेलवे स्टेशन पर एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशन में 10.335 किलो गांजा जब्त किया गया. डॉग स्क्वॉड की ड्रग डिटेक्शन श्वान ‘लूसी’ के सटीक सुराग की वजह से यह ऑपरेशन सफल रहा. यह कार्रवाई 17 फरवरी को सुबह 11.20 बजे की गई. गोंदिया की श्वान टीम नियमित चेकिंग के लिए गोंदिया रेलवे स्टेशन गई थी. रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन क्र. 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस के B/1 कोच में प्लेटफॉर्म क्र. 3 पर दो संदिग्ध बैग मिले. आरपीएफ पुलिस उपनिरीक्षक दीपक कुमार, सहायक उपनिरीक्षक ज्योतरबाला, प्रधान आरक्षक एम. के. चौबे और सतीश इंगले की उपस्थिति में श्वान ‘लूसी’ को बैग की गंध बताई गई. उस समय, श्वान के भौंकने से पता चला कि बैग में अमली पदार्थ हैं. जांच के दौरान, बैग में 10.335 किलो गांजा मिला. जब्त गांजे की कीमत 5 लाख 17 हजार 250 रु. बताई गई है.
5 लाख का गांजा जब्त, रेलवे पुलिस की कार्रवाई
RELATED ARTICLES






