विधायक रहांगडाले के प्रयासों से प्रभावित किसानों के लिए 21 करोड़ की सहायता राशि मंजूर

0
208

गोंदिया. विधायक विजय रहांगडाले ने तिरोड़ा तहसील में सितंबर और अक्टूबर महीने में बेमौसम बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान उठाने वाले किसानों को आर्थिक राहत दिलाने के लिए सरकारी स्तर पर लगातार प्रयास किया था. उनके यह प्रयास सफल रहे और प्रभावित किसानों के लिए 21 करोड़ रु. का मुआवजा मंजूर किया गया है. इसमें सितंबर महीने में कुल 2,395 किसानों की कुल 837.55 हेक्टेयर और अक्टूबर महीने में 26,052 किसानों की 11053.87 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ था. यह मंजूर रकम सीधे संबंधित किसानों के बैंक खाते में जमा करने की प्रक्रिया चल रही है और कई किसानों के खाते में मुआवजा जमा भी हो चुका है. इस मदद से प्राकृतिक आपदाओं के कारण आर्थिक मुश्किल में फंसे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. विधायक रहांगडाले ने लगातार प्रशासन के साथ बैठक की और पंचनामा जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए और इसे पूरा करके सरकार को प्रस्ताव देने के लिए प्रयास किए. उन्होंने कहा कि इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह था कि किसानों को समय पर मदद मिले. किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार मुश्किल समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है. विधायक रहांगडाले ने भरोसा जताया कि इस मंजूर मदद से किसानों को उबरने में मदद मिलेगी. परिसर के किसानों ने इस फैसले पर खुशी जताई है और विधायक रहांगडाले का आभार माना.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here