Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedभाजयुमो गोंदिया द्वारा कांग्रेस की शर्मनाक हरकत के खिलाफ जिले भर में...

भाजयुमो गोंदिया द्वारा कांग्रेस की शर्मनाक हरकत के खिलाफ जिले भर में जोरदार निषेध प्रदर्शन

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में युवा कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन का कड़ा विरोध
रोहित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने की राहुल गांधी से माफी की मांग
गोंदिया. भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM), गोंदिया जिला ने आज दिनांक २२ फेब्रुवारी २०२६ को जिले के विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण और जोरदार निषेध प्रदर्शन आयोजित किए. यह प्रदर्शन दिल्ली में हाल ही में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट २०२६’ के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्मनाक और अराजक ‘टॉपलेस/शर्टलेस’ प्रदर्शन के कड़े विरोध में था. इस घटना ने वैश्विक मंच पर भारत की उभरती हुई AI महाशक्ति की छवि को कलंकित करने का घिनौना प्रयास किया, जहां दुनिया भर के शीर्ष CEOs, जैसे Google के सुंदर पिचाई, OpenAI के सैम ऑल्टमैन, साथ ही प्रमुख वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि एकत्रित हुए थे। BJYM के कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य को ‘देशद्रोह की साजिश’ करार देते हुए कांग्रेस पार्टी से सार्वजनिक माफी की मांग की है.
युवा मोर्चा द्वारा घोषणाबाजी, प्लेकार्ड और बैनर के माध्यम से विरोध दर्ज किया गया. मुख्य प्रदर्शन जयस्तंभ चौक, गोंदिया में हुआ, जहां लगभग १५०-२०० BJYM कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए. इसके अलावा, जिले के अन्य प्रमुख स्थानों जैसे गोरेगांव, तिरोड़ा, आमगांव और अर्जुनी में भी समानांतर प्रदर्शन आयोजित किए गए. तिरोड़ा में विधायक विजयभाऊ रहांगडाले ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने कांग्रेस की हरकत को ‘राष्ट्रीय अपमान’ बताया और युवाओं को AI के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. सभी प्रदर्शनों में ट्रैफिक और सार्वजनिक व्यवस्था को कोई बाधा नहीं पहुंचाई गई, तथा स्थानीय प्रशासन और पुलिस के नियमों का पूर्ण पालन किया गया. प्रदर्शनकर्ताओं ने ‘जय हिंद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी जी जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता दिखाई. आंदोलन में जितेंद्र (बंटी) पंचबुद्धे, विवेक मिश्रा, रिंकू आसवानी, नेहा यादव, विक्की बघेले, अभय मानकर, संदीप श्रीवास, यशवंत बाहेकर, अक्षय वासनिक, विजय रहांगडाले, बिट्टू जायस्वाल, ओंकार नागफासे, महेश रहांगडाले, सुरेश लिल्हारे, लुकेश बंसपाल, सोमेश उपवनशी, उमेश पंडेले, निसार ठाकूर, देवा पटले, गौरव पटले, अस्मीन खान, देवेंद्र पटले, राकेश श्रीभटके, अजित गजभिये, शुभम शामकुंवर, विकास उके, विक्की रहांगडाले, अनिल रहांगडाले, गुड्डू चांदवानी, धर्मेंद्र डोहरे, चंद्रशेखर तरोने, बबली ठाकुर, विक्की यादव, संजय कुलकर्णी, सुरेश चंद्रिकपुरे, कमलेश बनकर, मुकेश पाचे, दीपेश अरोड़ा, कौला बांडेबुचे, मंगेश श्रीवास, सुनील रमानी, विवेक जगताप, राकेश अग्रवाल, हर्ष उजवणे, अमित बिरिया, पारस पुरोहित, ऋषभ यादव, जितेंद्र चौधरी, किशोर चौधरी, अवि मनुजा, रवींद्र पटले, आशिष बारेवार, मनोज बोपचे, पुष्कराज जनबंधू, प्रवीण रहांगडाले, सतीश बिसेन, मोहित चौधरी, कमलेश चुटे, रोहित गुप्ता, दुर्गेश गौतम, राम चक्रवर्ती, राकेश शेंडे, घनश्याम अग्रवाल एव बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

वैश्विक मंच पर भारत की AI महाशक्ति वाली छवि को कलंकित करने वाली कांग्रेस की घटिया हरकत : रोहित अग्रवाल
इम्पैक्ट समिट २०२६ – जहां दुनिया भारत की तकनीकी ताकत और विजन देख रही थी, वहां कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता शर्ट उतारकर, सेमी-न्यूड होकर मोदी-विरोधी नारे लगाने लगे. यह विरोध नहीं, देशद्रोह की साजिश है! जब विदेशी डेलीगेट्स, ग्लोबल लीडर्स और टेक जगत भारत को AI लीडर के रूप में सलाम कर रहा था, तब कांग्रेस ने ‘टॉपलेस, ब्रेनलेस, शेमलेस’ प्रदर्शन करके पूरे राष्ट्र का अपमान किया. यह हरकत न सिर्फ असभ्य है, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा पर सीधा हमला है. कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए – माफी मांगनी चाहिए! हमारी सरकार AI के माध्यम से भारत को विश्व गुरु बनाने पर लगी है, लेकिन कांग्रेस घर के अंदर दुश्मन बनकर खड़ी हो गई. देश पहले! इंडिया फर्स्ट!!

भारत गौरव की रक्षा हेतु युवा मोर्चा कटिबद्ध : रोहित अग्रवाल
गोंदिया के युवा कार्यकर्ता आज यहां इसलिए खड़े हैं, क्योंकि हम भारत के गौरव की रक्षा करेंगे. हम कांग्रेस की इस शर्मनाक हरकत का घोर निषेध करते हैं – ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जा सकता. हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी और कांग्रेस हाई कमान इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगे, तथा दोषी कार्यकर्ताओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो. युवा भारत AI से आगे बढ़ेगा – कांग्रेस की बेशर्मी इसे नहीं रोक सकती! हम सभी युवाओं से अपील करते हैं कि वे AI जैसे क्षेत्रों में योगदान देकर देश को मजबूत बनाएं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments