Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedवाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

गोंदिया. ग्रामीण थाने के तहत ग्राम ढिमरटोली बस स्टैंड के पास एक चौपहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. जिसमें मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई तथा पीछे बैठा युवक घायल हो गया. यह घटना 22 फरवरी को सामने आई. मृत युवक का नाम गिधाड़ी निवासी जितेंद्र तेजलाल ठाकरे (29) व घायल युवक का नाम लितेश एकनाथ पटले (20) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, गोरेगांव तहसील के गिधाड़ी निवासी जितेंद्र व लितेश मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – आर 0929 से गिधाड़ी से गोंदिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच पीकअप वाहन क्र. एमएच 35 – एजे 3668 के चालक ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ग्राम ढिमरटोली बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. जिसमें जितेंद्र की मौत हो गई तथा लितेश गंभीर रुप से घायल हो गया. फिर्यादी लितेश पटले की शिकायत पर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच हवलदार भैसारे कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments