गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के देऊलगांव-बोदरा जंगल परिसर में हुई दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. यह घटना 25 फरवरी की दोपहर में घटित हुई. मृत व्यक्ति का नाम पालांदुर निवासी मंगेश शिवनकर (40) तथा घायल युवकों का नाम माहुरकुड़ा निवासी दिगंबर जयदेव मडावी (30) व गजेंद्र मारोती मेश्राम (27) बताया गया है. घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. आगे की जांच शुरू है.
मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
RELATED ARTICLES






